*18 एवं 19 फ़रवरी को अलीगढ़ में मंथन-हमारा उद्देश्य गाँव गणराज्य बने*…..नरेश धाकड़

*18 एवं 19 फ़रवरी को अलीगढ़ में मंथन-हमारा उद्देश्य गाँव गणराज्य बने*…..नरेश धाकड़



डीके शर्मा श्योपुर  डेस्क से -बलवंत राय मेहता पंचायती राज फ़ाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने फ़ाउंडेशन की प्रथम विद्वत सभा में अध्यक्षीय भाषण करते हुए कहा प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत परिषद मध्य प्रदेश नरेश धाकड़ श्योपुर  ने बताया कि ग्राम पंचायतों को उसके सम्पूर्ण गौरव- अतीत क़ालीन सत्ता के साथ पुनर्जीवित करना होगा।ग्राम पंचायतों का चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। चुनाव सम्बंधी संघर्षो के फलस्वरूप गाँवों में ऐसे तनाव उत्पन्न हुए हैं कि पंचायतों के काम काज वस्तुतः ठप हो गए हैं। ख़तरा यह है कि कुछ वर्षों में प्रत्येक व्यक्ति पंचायत और पंचायती राज के नाम से ऊब कर नौकर शाही के असैनिक सेवकों द्वारा ऊपर से होने वाले शासन का ही हृदय से स्वागत करने लगेगा और जनता का लोक तंत्र पूर्णतः विफल और काल्पनिक घोषित कर दिया जाएगा*।


* संविधान यथा सम्भव स्पष्टता पूर्वक यह कहे कि हमारा एक विकेंद्रित राज्य होगा जिसके चार अवयव होंगे - केंद्र , राज्य, ज़िला तथा गाँव*।


*भारत रत्न जे पी के विचारों के अनुरूप बलवंत राय मेहता पंचायती राज फ़ाउंडेशन के तत्कालीन चेयरमैन ,संविधान विशेषज्ञ डाक्टर एल ० एम ०सिंघवी जी को जब त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिलवाने के लिए भारत सरकार द्वारा गठित संविधान संशोधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो उन्होंने अध्यक्ष के रूप में जे पी के विचारों को दृष्टि गत रखते हुए पंचायतों को संवैधानिक  दर्जा एवं अधिकार प्रदान करने की संस्तुति की थी। श्री राजीव गांधी की सरकार ने मूल संस्तुति को स्वीकार करके 63वाँ,64वाँ संविधान संशोधन का विधेयक प्रस्तुत किया था लेकिन राज्य सभा में बहुमत न होने की दशा में एक मत से विधेयक पारित नहीं हो पाया था। श्री राजीव गांधी जी ने जो आधार शिला रखी थी उसी पर कुछ संशोधनों के पश्चात श्री नरसिंह राव जी की सरकार ने 73वाँ, 74वाँ संविधान संशोधन पारित किया परंतु अभी तक सम्पूर्ण संवैधानिक अधिकार पंचायतों को राज्य सरकारों ने हस्तांतरित नही किया है अर्थात संघर्ष अभी शेष है ।*


* बलवंत राय मेहता पंचायती राज फ़ाउंडेशन अपने प्रदेश पंचायती राज अभियान समितियों ,ऑल इंडिया पंचायत परिषद , प्रदेश राज्य पंचायत परिषदों एवं अन्य आनुसंगिक पंचायत संगठनों के साथ मिलकर और उनके सहयोग से त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को वास्तविक संवैधानिक अधिकार दिलवाने , एक समान पंचायती राज ऐक्ट बनवाने एवं राज्य सरकारों की ग़ुलामी से मुक्त कराने तथा देश में पंचायती राज की तीसरी सरकार क़ायम करने के लिए एक और संविधान संशोधन की पृष्ठभूमि तैयार कर रहा है। आगामी 19 फ़रवरी को सदाची पैराडाईज , जी टी रोड अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में श्री अशोक जादौन , सदस्य अध्यक्ष मंडल , अखिल भारतीय पंचायत परिषद एवं अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश पंचायत परिषद की अध्यक्षता में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनक एवं संस्थापक अध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद तथा पूर्व मुख्य मंत्री गुजरात अमर शहीद श्री बलवंत राय मेहता जी की 124 जयंती के अवसर पर गाँव गणराज्य कैसे बने और राज्य सरकारों के चंगुल से मुक्ति एवं संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों की प्राप्ति के उपायों पर गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद अध्यक्ष मंडल के सदस्य एवं अध्यक्षगण  , समस्त प्रदेश पंचायत परिषद अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।जिसमें आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है ।हमारा उद्देश्य है गाँव गण राज्य बने *।


*जयपंचायती राज*

*शीतला शंकर विजय मिश्र*

* न्यासी सचिव *

*बलवंत राय मेहता पंचायती राज फ़ाउंडेशन * 

* मुख्य महामंत्री*

* ऑल इंडिया पंचायत परिषद , दिल्ली *

*13-2-2023*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

म.प्र. स्थापना दिवस जिले में भव्यता के साथ मनाया जाएगा

झारखंड में 3 सीटों पर इंडिया ब्लॉक में नहीं बन पाई सहमति

नमक का दरोगा प्रेमचंद द्वारा रचित लघु कथा