आजादी महोत्सव 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस पर मार्क हॉस्पिटल प्रोजेक्ट परिसर प्रशासनिक अधिकारी दिनकर शर्मा का संदेश




















 आजादी महोत्सव 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस पर मार्क हॉस्पिटल  प्रोजेक्ट परिसर  प्रशासनिक अधिकारी दिनकर शर्मा का संदेश

सभा में उपस्थित मुख्य अतिथि निहाल सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि हर्षित बाल विवेकानंद

मार्क हॉस्पिटल सुरक्षा गार्ड रघुवीर सिंह भदौरिया एवं गौशाला के समस्त कर्मचारी आम जनता

 सभी लोगों को मेरा नमस्कार, आज हम सब इस सभा में देश की आजादी के 76वें वर्षगांठ को मनाने के लिए जुटे हैं. यह दिन हम सभी के लिए सबसे खास है. आज के भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं, जिसे पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है. इस पावन अवसर पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानी को याद करेंगे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण की कुर्बानी दे दी. इन कुर्बानियों की बदौलत ही हमें ब्रिटिश शासन से सैकड़ों साल बाद आजादी मिली.


दोस्तों, आज हम जिस तिरंगे की छांव में खड़े हैं वो हमे जीवन जीने के सही तरीके सिखाता है. इस तिरंगे में सबसे ऊपर दिखने वाला केसरिया रंग देश की ताकत और साहस का प्रतीक है. वहीं, बीच में सफेद रंग शांति, सदभावना और सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है. तिरंगे के सबसे निचली पट्टी पर हरा रंग देश के विकास और समृध्दि का प्रतीक है. झंडे के बीच में बना अशोक चक्र हमे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. भारत की संस्कृति को उसके झंडे में देखा जा सकता है.



साथियों, हर भारतवासी के लिए उसका देश सबसे पहले आना चाहिए. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए. आइए, इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते हैं. स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं. आइए पूरे ताकत के साथ बोलें…भारत माता की जय. जय हिंद, जय भारत.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*‘वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव’ में 725 हिन्दुत्वनिष्ठों का उत्स्फूर्त सहभाग !*

उत्तराखंड पंचायत अखिल भारतीय पंचायत परिषद मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष नरेश धाकड़ द्वारा समीक्षा आयोजित आयोजित की गई•

मार्क चिकित्सालय का 25 वा स्थापना दिवस आरोग्य हेल्थ कार्ड वितरित किए डीके शर्मा